संसदीय राजभाषा समिति द्वारा IISER बरहमपुर का राजभाषा निरीक्षण
संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति द्वारा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) बरहमपुर का राजभाषायी निरीक्षण
Overview:
🗓️ दिनांक: 20 नवंबर, 2025
📍 स्थान: होटल ताज रिज़ॉर्ट एंड स्पा, पुरी
संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति द्वारा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) बरहमपुर का राजभाषायी निरीक्षण दिनांक 20 नवंबर, 2025 को पुरी स्थित होटल ताज रिज़ॉर्ट एंड स्पा में आयोजित किया गया।
निरीक्षण बैठक में संस्थान का नेतृत्व माननीय निदेशक, प्रो. अशोक कुमार गांगुली द्वारा किया गया। निदेशक महोदय के साथ संस्थान का प्रतिनिधित्व निम्नलिखित अधिकारियों द्वारा किया गया:
-
श्री प्रदीप कुमार राय, कुलसचिव
-
डॉ. शांति स्वरूप श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति
-
श्री कोराडा मंजूनाथ, वरिष्ठ सहायक कुलसचिव (प्रशासन)
-
श्री निशांत कुमार, कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा)
बैठक के दौरान संस्थान से संबंधित राजभाषा प्रतिवेदन एवं राजभाषा प्रश्नावली माननीय निदेशक द्वारा समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। समिति ने IISER बरहमपुर द्वारा राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन को संतोषजनक पाया तथा इस दिशा में संस्थान द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।